भोजन व्यवस्था में जुटे किसान
तखतगढ़(पाली)। जवाई बांध के 5000एमसीएफटी पानी की मांग को लेकर तखतगढ़ में किसानों के महापड़ाव के दूसरे दिन तखतगढ़ के गौरव पथ से नगर में प्रवेश को रोकने के बाद किसानों ने वीर बावजी मंदिर में पड़ाव डाला है।

शाम करीब साढ़े छह अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेन्द्र कुमार पांडे,बाली एएसपी हर्ष रत्नू, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल,जवाई बांध के अधिशासी अभियंता गंगाराम सुथार,सीओ भूपेन्द्र सिंह,तखतगढ़ गायब तहसीलदार शंभूसिंह वीर बावजी मंदिर पहुंचे। मंदिर में पानी को लेकर हुई बैठक की जानकारी मिलने की संभावना है। समाचार लिखे जाने तक किसानों के भोजन करने के कारण वार्ता नही हो पाई है।

पानी के निर्णय सुनने के बाद किसान तय करेगे आगामी रणनीति– अधिकारियों के पानी को लेकर निर्णय मिलने के बाद किसानों के अगले कदम को लेकर रणनीति तैयार होगी।
