–अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति,पत्नी एवं पुत्र की हुई थी मौत
-सिरोही शहर के पास सिद्धरथ के पास हुआ था हादसा

तखतगढ़ (पाली)। समीपवर्ती बलाना हाल सिरोही निवासी एक दंपति एवं उसका पुत्र का सिरोही शहर के सिद्धरथ मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से काल कलवित हो गए। बाइक सवार दंपति एवं पुत्र के शवों का बलाना गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। सिरोही सदर पुलिस ने मृतक के भाई बलाना निवासी टीमाराम मीना की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सूचना पर बलाना सरपंच शंभूराम मीना ने सिरोही एएसपी ब्रजेश सोनी से भेंटकर वाहन का पता लगाने की मांग की है। सोनी ने सरपंच मीना को बताया कि वाहन का पता लग चुका है। शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा। दरअसल, बलाना निवासी टीमाराम पुत्र आदाराम मीना ने सिरोही सदर पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका भाई चेलाराम, भाभी चिंका एवं 12वर्षीय पुत्र ईन्द्रकुमार, जो 4अक्टूबर को बाइक से सिरोही के सिद्धरथ मार्ग मंडार स्टेट हाई-वे की तरफ जा रहे थे। इस दरम्यान अज्ञात वाहन ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में उसके पुत्र ईन्द्र की मौके पर मौत हो गई।जबकि पत्नी की सिरोही अस्पताल में सांसे थम गई। गंभीर रूप से घायल पति को जोधपुर रेफर किया। जहां बीच मार्ग में दम टूट गया। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। तीनों शवो को बलाना गांव लाया गया। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस मौके पर सरपंच शंभूराम मीणा के बाद सेवानिवृत्ति तहसीलदार मादाराम मीणा व पूर्व सरपंच चुन्नीलाल मीणा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
20सालों से सिरोही में एक होटल में कर रहे थे सर्विस- चेलाराम मीना, करीब 20 सालों से सिरोही स्थित एक होटल में सर्विस कर रहे थे। उसके बाद वे परिवार सहित सिरोही में निवासरत थे।

–हादसे ने छीना माता पिता का छाया- हादसे में मृतक चेलाराम एवं उनकी मृतक पत्नी के दांपत्य जीवन में तीन बच्चों को जन्म दिया। ऐसे में इन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चे 7वर्षीय हिमांशु एवं 5वर्षीय राहुल का हमेशा हमेशा के लिए छाया छीन गया है।
–तीन मौतों के बाद भी प्रशासन बेखबर– बलाना निवासी दंपति एवं उसके पुत्र की दर्दनाक मौत से सुमेरपुर उपखंड व तखतगढ़ प्रशासन बेखबर है। ऐसे में कोई भी अधिकारी अभी तक खबर तक नही ली है।
