तखतगढ़ (पाली)।3नवबंर से जवाई बांध से सिंचाई के लिए पाण का पानी छोड़ा प्रस्तावित है। लेकिन उससे पहले किसानों को सिंचाई की शुल्क जमा करवाने को लेकर चिंता जताई। इसको लेकर किसानों ने किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष जयेन्द्रसिंह गलथनी, महासचिव नरपतसिंह मदेरणा, मंत्री भंवरसिंह दुजाना से किसानों ने शिकायत करते हुए कहा कि सिंचाई शुल्क नहर खुलने के पहले जमा करवाने को कहा गया है। तभी बाराबंदी में नाम आएगा अन्यथा नाम काट दिया जाएगा। इसको लेकर किसानों ने चिंता जताई कि नहर खुलने में 2 दिन बचे हैं। इसमें किसान खेतों में कार्य करें, खालियों की सफाई, खाद्य बीज की बुवाई करें या सिंचाई शुल्क जमा करवाने के लिए विभागों के चक्कर काटें। विभाग को एक माह पहले किसानों को सूचित करना था।किसान संघर्ष समिति ने सिंचाई विभाग को सूचित किया कि किसान सिंचाई शुल्क दिवाली के बाद 15 नवंबर को जमा करवाना शुरू करेंगे। दूसरी पाण से पहले सभी किसान बकाया सिंचाई शुल्क जमा करवाएं नहीं तो दूसरी पाण से बाडाबंदी नहीं दी जाए। अब पहले पाण के लिए किसान अपनी खेती का कार्य करेंगे।
