तखतगढ़(पाली)। कस्बे के श्री कुंदेश्वर हादेव मंदिर परिसर में आचार्य निर्भयदास जी महाराज के सान्निध्य में भारत माता मंदिर समिति के तत्वावधान में तखतगढ नगरवासियों की मीटिंग आयोजित की गई ।

बैठक में आगामी 26 नवंबर को भव्य भारत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण एवं गत वर्ष हुए 5 दिवसीय कार्यक्रम का ब्यौरा दिया गया। नगरवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिती दर्ज कराई। इस वर्ष भी आयोजित भारत माता महोत्सव में पूरे गांव की उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।बैठक में अभयदास महाराज ने बताया कि भजन संध्या में कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देगे।बैठक में पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा,गणपत सोमपुरा, नरसाराम कुमावत,जितेन्द्र कुमावत सहित अन्य पदाधिकारी व नगरवासियों मौजूद रहे।
