Monday, May 4, 2026
Homeकृषिबांकली-खिवांदी बांध की पहली पाण के लिए छोड़ा पानी

बांकली-खिवांदी बांध की पहली पाण के लिए छोड़ा पानी

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

दो पाण का बैठक में निर्णय

तखतगढ़(पाली)। समीपवर्ती बांकली-खिवांदी बांध की पहली पाण के लिए पानी खोला गया है।दो पाण 15-15दिन तक चलेगी। जल संसाधन विभाग के कनिष्ट अभियंता गणपत देवासी ने बताया कि लंबे समय के बाद पानी की आवक को देखते हुए पहली पाण के लिए पानी खोला गया है।दरअसल, सुमेरपुर उपखंड मुख्यालय के 10किमी दूर तखतगढ़ मार्ग स्थित बांकली-खिवांदी बांध इस बार बिपरजॉय तूफान के कारण पहली बार पानी से लबालब हो गया। पानी की आवक के बाद किसानों को चेहरे खिले।
जल वितरण कमेटी की बैठक में निर्णय– जल वितरण कमेटी के अध्यक्ष व उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि बुधवार को बांकली और बालूपुरा के लिए सिंचाई के लिए मुख्य कैनाल में पानी छोड़ा जाएगा। जिसमें बांकली और बलूपुरा के किसानों पहली व दूसरी पाण के लिए 15-15 दिन तक पानी मिलेगा। जबकि जाणा के लिए माइनर बंद रहेगा। दोनों पाण समाप्त होने पर पुनः एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। उक्त बैठक में निर्णय के अनुसार नहर खोला जाएगा।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े