सिरोही (रमेश टेलर) श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अपराधियों द्वारा गोली मार कर मंगलवार को जघन्य हत्या की गई। इस घटना को लेकर पूरे राजपूत समाज में आक्रोश है। इस घटना हेतु “श्री क्षत्रिय राजपूत कल्याणकारी संस्थान सिरोही, के सभा भवन में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धा -सुमन अर्पित किए गए। न्याय की लड़ाई में हमारा संस्थान आगे रहा है। बताया कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता व अपराधियों के खिलाफ सहत कार्यवाही नहीं होती तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।
संस्थान के अध्यक्ष चेत्तन सिंह कालंद्री ने समाज को ऐसे आन्दोलन में भाग लेने के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। राजपूत सरदारों द्वारा गोगामेड़ी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। इस शोक सभी में शैतान सिंह, अनोप सिंह, बाबू सिंह, तेज सिंह, गोपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह सियाकरा, भैवर सिंह, खेत सिंह, महेन्द्र सिंह, परबत सिंह, प्रवीण सिंह, सहित काफी संख्या में समाज बन्धु उपस्थिति रहे।
क्षत्रिय राजपूत कल्याणकारी संस्थान के बैनर तले शोक सभा मे सुखदेव गोगामेड़ी को दी श्रद्धांजलि
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
