नकदी एवं आवश्यक कागजात थे पर्स में
– गर्भवती जालोर जिले उम्मेदपुर की निवासी
तखतगढ़(पाली)।कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करवाने पहुंची गर्भवती का आउटडोर में कुर्सी पर पड़ा पर्स चोरी हो गया। सूचना पर तखतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर अस्पताल एवं नगर के चैराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी है। कैमरे में तीन चेहरे दिखाई देने की जानकारी सामने आ रही है। गभवर्ती जालोर जिले के उम्मेदपुर की निवासी बताई गई है। पर्स में नगदी एवं आवश्यक कागजात थे। अस्पताल में चोरी की घटना के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, अपने छह माह के गर्भवती एक महिला नियमित जांच को लेकर तखतगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। जहां वह आउटडोर में चिकित्सक परामर्श कक्ष के बाहर लगी अपनी बारी की प्रतिक्षा को लेकर कुर्सी पर बैठी थी। अचानक उनका पर्स चोरी हो गया। चोरी की सूचना चिकित्सक अशोक चौधरी को दी। चोरी की सूचना तखतगढ़ थाने को दी गई। समाचार लिखे जाने तक सीसीटीवी में कैमरों की तलाश जारी रही।
–इनका कहना है-हां, एक गर्भवती अपनी जांच के लिए आउटडोर में आई थी।अचानक कुर्सी पर रखा पर्स चोरी हो गया। पुलिस कैमरों में आरोपियों की तलाश कर रही है। अशोक चौधरी,चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,तखतगढ़।
