–जून माह में तीन आरोपियों के कब्जे से तीन सौ ग्राम बरामद किया था अफीम का दूध
तखतगढ़ (पाली)। जून माह में पुलिस की ओर से बरामद किए गए तीन सौ ग्राम अफीम के दूध के क्रेता को पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी दो दिन का रिमांड पर था। दरअसल, तात्कालिन थानाधिकारी प्रकाश कुमार मय दल 27जून को कस्बे के पादरली प्याउ के तरफ से एक मोटरसाईकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर आते दिखाई दिये। मोटरसाईकिल चालक के हेलमेट पहना हुआ था। सामने पुलिस की गाड़ी व बावर्दी पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल रोककर तीनो व्यक्ति मोटरसाईकिल से नीचे उतरकर भागने लगे। जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ते ने तीनो व्यक्तियो का पीछा कर दस्तयाब किया। थानाधिकारी द्वारा तीनो व्यक्तियो को अपना नाम पता बताने व भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया। थानाधिकारी को मोटरसाईकिल में व्यक्तियो के पास कोई संदिग्ध वस्तु होने का पूर्ण संदेह होने पर व्यक्तियो व मोटरसाईकिल की तलाशी व बरामदगी कार्यवाही की। प्लास्टिक की काली थैली जिसमें एक सफेद पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में बंधा हुआ तरल पदार्थ मिला। जिस पर प्लास्टिक की थैली में अफीम का दूध मिला। पुलिस ने पुखराज पुत्र प्रहलादराम विश्नोई निवासी डोली कला पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बाड़मेर, सुनिल विश्नोई पुत्र रामचन्द्र विश्नोई निवासी डोली कला पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बाड़मेर व करणसिंह पुत्र पुखसिंह राजपुरोहित निवासी कुआरड़ा पुलिस थाना भाद्राजुन जिला जालोर को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उनको जेल भेजा। आरोपी पुखराज व सुनिल विश्नोई ने उक्त अवैध अफिम का दुध जावताराम विश्नोई निवासी डोली कला से खरीदना बताया। पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस हैड कांस्टेबल मय दल ने क्रेता जावताराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है।
