Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedअज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र समेत दो घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र समेत दो घायल

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

गंभीरावस्था में 108एम्बुलेसं से किया सुमेरपुर रेफर

तखतगढ़ (पाली)। कस्बे के पादरली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र समेत दो किशोर घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। गंभीरावस्था में दोनों घायलों को सुमेरपुर रेफर किया गया। सूचना पर तखतगढ़ पुलिस भी अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि जालोर जिले के आहोर उपखंड के अलावा सी निवासी छात्र करनाराम पुत्र कालूराम देवासी का ननिहाल पादरली गांव में है। वह अपने दोस्त पादरली निवासी आनंदसिंह पुत्र रंजीतसिंह के साथ बाइक से गुरूवार शाम को तखतगढ़ से सीमावर्ती जिले जालोर के पादरली गांव जा रहे थे। नयाखेड़ा गांव के तिराहे के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरने से घायल हो गए। सूचना पर 108एम्बुलेंस के ईएमटी प्रेेमकुमार एवं पायलट रणछोड़राम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक अशोक चौधरी ने उपचार किया। दोनों के हालातों को देखते हुए परिजन उपचार के लिए सुमेरपुर ले गए। घटना के बाद पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

लगातार हादसों का बढ़ रहा ग्राफ,नही पहन रहे हेलमेट-तखतगढ़ में बीते एक सप्ताह के भीतर प्रतिदिन बाइक हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। हादसों में बाइक सवार एवं चाल लकों को रेफर किया जा रहा है। प्रतिदिन हादसों में हैलमेट पहना हुआ नही दिख रहा है।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े