सिरोही ।(रमेश टेलर) श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु अयोध्या से आये पूजित अक्षत व कलश गुरुवार को जावाल पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम जावाल नगर के महाराणा प्रताप चौक से डीजे की रामधुन के साथ मुख्य बाजार से होते हुए भव्य शोभायात्रा के साथ सभी सनातन धर्म प्रेमी ,प्रबुद्धजन युवा साथियो व मातृशक्ति ने जनवरी माह में भव्य राम मंदिर मूर्ति प्रतिष्ठा हेतु आमंत्रण के लिए अयोध्या से आये पीले अक्षत व कलश का स्वागत व पूजन कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ किया। अंत मे शोभायात्रा नगर स्थित ठाकुरजी मन्दिर में संध्या आरती के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी के अनुसार अयोध्या से आये पीले चावल व भगवान श्रीराम की तस्वीर को घर घर तक वितरण किया जाएगा। आसपास के जितने भी छोटे गाँव है वहाँ पर भी प्रतिष्ठा सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
