चुनाव की डयूटी में व्यस्त एएसआई की चुराकर ले गया था बाइक
-28एवं 29नवबंर को तखतगढ़ के खेड़ावास स्थित कमरें के बाहर खड़ी चुराई थी बाइक
तखतगढ़ (पाली)।थाना क्षेत्र के खेड़ावास स्थित तखतगढ़ पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक की चुराई बाइक के मामले में शुक्रवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने बाइक के साथ आरोपी को पकड़ लिया है। ज्ञातव्य रहे कि जिले के देसूरी उपखंड क्षेत्र गुड़ा पुथ्वीराज निवासी एवं तखतगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक शेषाराम पुत्र दीपाराम सीरवी ने एक दिसबंर को एक रिपोर्ट पेश कर बताया था कि वह तखतगढ़ थाने में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थापित है। कस्बे के खेड़ावास मोहल्ले में किराये के कमरा लेकर निवासरत है।उनकी खरीदशुदा बाइक हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस का स्वयं उपयोग कर रहे है।वे चुनाव की डयूटी में व्यस्त होने के कारण कमरे की तरफ नहीं गए। 28 एवं 29नवबंर की रात को कमरे के आगे खड़ी बाइक को कस्बे के खेड़ावास निवासी मदन भारती पुत्र संतोष भारती गोस्वामी ले गया। चोरी की बाइक के बाद सीसीटीवी कैमरे में खंगाले। पुलिस ने कस्बे के पावटा चैराहे से पुलिस ने आरोपी मदन भारती को बाइक के साथ गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। जांचधिकारी रविन्द्रकुमार ने बताया कि आरोपी को पूर्व में बाइक चोरी के आरोप है।
