Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedअधिवक्ता की पहलः मान गई मनीषा, समझाइश पर साथ रहने को हुए...

अधिवक्ता की पहलः मान गई मनीषा, समझाइश पर साथ रहने को हुए तैयार

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

तखतगढ़ (पाली)। थाना क्षेत्र के कोसेलाव निवासी एक महिला आखिरकार अधिवक्ता की पहल को स्वीकार करते हुए पति के साथ जाने को राजी हो गई। इस मौके पर दंपति ने एक दूसरे को माला पहनाका मुंह मीठा करवाया।

दरअसल, थाना क्षेत्र के कोसेलाव निवासी 30वर्षीय मनीषा मालवीया उर्फ नीता कुमारी पुत्री पारसमल निवासी की शादी पाली के केशव नगर निवासी खेताराम पुत्र पोकरराम लोहार के साथ सामाजिक रीति-रिवाज अनुसार कोसेलाव में हुआ था। दोनों के एक सात साल की बच्ची भी है। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया व मनीषा पीहर चली गई। काफी समय तक मनीषा के नहीं लौटने पर वर्ष 2021 में पति खेताराम द्वारा पारिवारिक न्यायालय पाली में पत्नी मनीषा से तलाक लेने एवं दाम्पत्य अधिकारों की पुनर्स्थापना के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया। कोर्ट ने खेताराम के हक में आदेश पारित किया व दोनों के मध्य तलाक की डिक्री पारित की गई। पारिवारिक न्यायालय पाली द्वारा तलाक की डिग्री पारित होने के बाद महिला द्वारा भरण पोषण का मुकादमा कोर्ट में दायर करने पर अपने अधिवक्ता शंकरलाल मीना की ओर से हुई समझाइश से पति-पत्नी फिर से प्रेमपूर्वक अपना जीवन गुजारने के लिए राजी हुए। दोनों ने शुक्रवार को एक दूसरे को माला पहनाकर साथ-साथ जीवन यापन करने का फैसला लिया।

इनका कहना है- छोटी-मोटी बातों को लेकर पति पत्नी को आपसी रिश्ते खत्म नहीं करने चाहिए। कोसेलाव की मनीषा ने पति खेताराम के साथ जाने पर सहमत हुई।शंकरलाल मीना, अधिवक्ता, सुमेरपुर।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े