Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedश्री सीताराम विवाह उत्सव मे आकर्षक झांकी के रूप में दिखे स्कूली...

श्री सीताराम विवाह उत्सव मे आकर्षक झांकी के रूप में दिखे स्कूली बच्चे

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

विवाह पंचमी पर राम जानकी विवाहोत्सव का हुआ आयोजन
भाद्राजुन । क़स्बे विवाहपंचमी को लेकर राम जानकी विवाह उत्सव पर स्थानीय अमर ज्योति स्कूल के बच्चों ने श्रीसीताराम विवाह की सुन्दर झांकी प्रस्तुत की। साथ बच्चों ने विवाहपंचमी पर्व के रूप में श्री सीताराम विवाह उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान संस्था प्रधान हनुमानसिंह बिठू ने बताया कि सनातन धर्म में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को अत्यंत ही शुभ माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु के अंशावतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम तथा देवी लक्ष्मी का अवतार सीता का विवाह हुआ था। तभी से इस पंचमी को ‘श्रीपंचमी’ या ‘विवाहपंचमी’ पर्व के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। छात्रो को राम सीता के जीवन के बारे में बताया वहीं कार्यक्रमो के तहत राम नाम विजय मंत्र का जाप, बाल राम लीला का आयोजन हुआ। आयोजित कार्यक्रम में कलाकार के रूप में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका निभाई। भगवान प्रभु श्रीरामचंद्रजी महाराज की भूमिका में विद्यार्थी देवन्द्रसिंह व सीता के रोल में लक्षिता राठौंड़ अपनी भूमिका निभाई। आकर्षक झांकी के रूप में सजे विद्यार्थी वास्तविक में आयोजन के दौरान भगवान का प्रतिरूप दिख रहे थे। इस मौके पर सुरेश राजपुरोहित, कानाराम, विजयलक्ष्मी दवे, मंजुला, रतन, खुशबू सहित शिक्षक व छात्र मोजूद।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े