Saturday, January 31, 2026
Homeराजनीतिकेबीनेट मंत्री जोराराम कुमावत का सुमेरपुर निवास पर पहुंचकर किया बहुमान

केबीनेट मंत्री जोराराम कुमावत का सुमेरपुर निवास पर पहुंचकर किया बहुमान

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

तखतगढ़(पाली)।गोपालन,डेयरी व देवस्थान विभाग के केबीनेट मंत्री जोराराम कुमावत का उनके सुमेरपुर निवास पर पहुंचने पर तखतगढ़ से पालिका जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।दरअसल, गोपालन,डेयरी व देवस्थान विभाग के केबीनेट मंत्री जोराराम कुमावत का तखतगढ़ से विशेष लगाव है।केबीनेट मंत्री कुमावत की बेटी का तखतगढ़ में ससुराल है।ऐसे में पा पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज नामा,पूर्व मंडल अध्यक्ष व पार्षद देवाराम चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉक्टर चंदन गांधी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुमेरपुर पहुंचकर स्वागत किया।सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत को केबीनेट मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार पैतृक निवास पहुंचे।तखतगढ़ के अलावा विधानसभा से सैकड़ो कुमावत समाजबंधु भी सुमेरपुर पहुंचकर स्वागत‌ किया।गौरतलब है कि दूसरी बार विधायक बनने पर जोराराम कुमावत का नगरवासियों,पालिका जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों ने बीते दिनों जोरदार जुलूस के साथ स्वागत किया था ।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े