चांदराई । (लखन गर्ग) कस्बे स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेघवालों का वास में आज सोमवार को वार्षिकोत्सव व भामाशाह एवं पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबरसिंह राठौड़ उपसरपंच चांदराई,भरत मीणा सरपंच प्रतिनिधि, ज्वेरचंद जैन, मदनलाल पीईईओ भंवरसिंह मेफावत प्रधानाचार्य अनवर हुसैन पठान के द्वारा मां सरस्वती समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं भामाशाहों का माला व साफा तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया गया। स्थानीय विद्यालय में हितेश सोनी द्वारा प्रेरित किए भामाशाह रमेशकुमार पुत्र भबुतमल सोनी निवासी तखतगढ द्वारा प्रिंटर भेंट करने की घोषणा की गई। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इसी कार्यक्रम में भामाशाह पुराराम चौधरी, शंकरलाल सोनी, उत्तमसिंह चांदराई, वरदाराम मेघवाल सहायक कृषि अधिकारी, मौजूद रहे। इसी प्रकार विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
चांदराई में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव व भामाशाह एवं पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
अन्य खबरे
