तखतगढ़ (पाली) । समीपवर्ती दौलपुरा में बिलाड़ा से रवाना श्री आई माता के धर्म रथ (वैल) का बधावना किया गया।मुख्य बाबा श्री पूनाबाबा ने वैल को विधि विधान से पूजन करवाकर ग्राम में प्रवेश करवाया। इसमें पूरे गांव से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्त झूमते हुए माता जी के रथ को श्री आई माताजी बडेर तक लेकर आए।वैल पर धर्म प्रचारक के रूप में दीपाराम काग सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य द्वारा श्री आई माताजी का इतिहास एवं सीरवी समाज का इतिहास सुनाया गया।श्री आई माता जी के वैल पर शंकर बाबा, गणेश बाबा एवं पपसा भी साथ आए है।इस अवसर पर जमादारी एवं वर्तमान सरपंच पेमाराम सीरवी,कोटवाल रामलाल राठौड़ एवं समस्त ग्रामवासी बधावना में सम्मिलित हुए।
