Monday, May 4, 2026
Homeशिक्षाछात्र जीवन में निखार लाने के लिए करे प्रयासः नामा

छात्र जीवन में निखार लाने के लिए करे प्रयासः नामा

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

वार्षिकोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरकी प्रतिभाएं

तखतगढ़ (पाली)।नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा ने कहा कि छात्र जीवन में निखार लाने के लिए प्रयास नितांत आवश्यक है। वे कस्बे के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह मे बोल रहे थे।

समारोह में प्रधानाचार्य बाबूलाल सुथार ने कहा कि कड़ी मेहनत के बल पर सफलता मिलती है। इस मौके पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का बहुमान किया गया। समारोह में पूर्व उपाध्यक्ष मानाराम कुमावत, भरत सोनी, व्यापार एवं उधोग मंडल के अध्यक्ष विनोद सुथार, वीणा रावल, पुखराज कुमावत, सेवानिवृृत प्रधानाचार्य श्याम सुंदर लौहार, जब्बरसिंह तरवाड़ा आदि मौजूद रहे।व्याख्याता ब्रजेश सिंह यादव ने स्वागत किया। इससे पूर्व मां सरस्वती मां का पूजन कर बहुमान किया गया। समारोह का संचालन दलवीरसिंह ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियों से मोहित हुए विधार्थी- समारोह में चेतना व 6 साथियों ने हरियाणवी नृत्य…, ईशिका व 8 साथियों ने हाथा चुडला पहन बाईसा… खुश्बू व 6साथियों ने तू लादे मेनू गोल्डन झुमके…, किशोर ने कविता.., जाहवी व 6 साथियों ने पींगा गपोरी …, खुशी कंवर व 7 साथियों ने लुक छिप ना जाओ जी…, मोनिका व 14साथियों ने नाटक, जयेश व 15 साथियों ने नाटक नृत्य एवं अप्सरा एवं 7 साथियों ने काला चश्मा…सहित अन्य प्रस्तुतिया दी।

वितरित किए पुरस्कार-अनुशासन, स्वच्छता, उपस्थिति, खेलकूद, एनएसएस एवं स्टूडेन्ट ऑफ द ईयर में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को समानित किया गया।

सेवानिवृत्ति से पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का बहुमान-राजकीय सेवा पूर्ण केे करीब पहुंच चुके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रताराम देवासी का बहुमान किया गया ।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े