जयपुर । युवा संघर्ष समिति राजस्थान के बेनरतले शहीद स्मारक जयपुर में आज 19 वे दिन मुर्गा प्रदर्शन होकर विरोध जताया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कानाराम सिंघल ने बताया कि प्रदेश के 5000 राजीव गांधी युवा मित्रों को सांख्यिकी विभाग के विज्ञप्ति,साक्षात्कार,परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों का ही चयन हुआ था जो की आमजन और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते थे अचानक बिना सूचित 5000 युवा नौजवानो को हटाने के आदेश के बाद बेरोजगार साथी 19 दिन लगातार संघर्ष में 1100 दीपकों से श्री राम की आरती,अर्द्ध नग्न प्रर्दशन,मुर्गा प्रदर्शन,खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री तक संदेश पहुंचाएं है युवा साथियों के संघर्ष नौजवानो को सरकार से निवेदन की इतनी पीड़ा और वेदना को देखते हुए उन्हें अभी बहाल कर देना चाहिए
इस दौरान सरंक्षक सुरेश पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष संजय मीणा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंसदास कामड़,महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर,सचिव रामचंद्र नायक,समेत युवा संघर्ष समिति राजस्थान के युवा साथी उपस्थित रहे ।
भजनलाल सरकार के खिलाफ राजीव गांधी युवा मित्रों ने का ‘मुर्गा’ प्रदर्शन होकर जताया विरोध
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
अन्य खबरे
