Monday, May 4, 2026
Homeशिक्षावार्षिकोत्सव कार्यक्रम में दी प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में दी प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून । कस्बे के राजकीय बालिका उप्रावि भाद्राजून में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ साथ भामाशाह एवं पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाध्यापिका विमला ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंगलसिंह देवड़ा, अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष ओकसिंह राठौंड़ और अतिथि शैतानसिंह राठौंड़, केदारसिंह राठौंड़, मगनसिंह, छगनसिंह राठौंड़, लक्ष्मणदास, थानाराम की मौजूदगी रही। वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं की ओर से एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय में श्रेष्ठ कार्य, प्रदर्शन व विद्यालय को सहयोग करने वाले छात्र, छात्राओं, अध्यापकों एवं भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका विमला ने बताया कि परीक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने की विस्तृत जानकारी दी गई। मंच का बेहतरीन संचालन अध्यापक जेनाराम द्वारा किया गया। इस दौरान अध्यापक मनीष शर्मा, सुमन कुमारी, कृष्णा कंवर सहित विद्यालय के छात्र छात्राए एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इसी तरह निम्बला ढाणी स्थित राउप्रावि मे वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधार्थियों की और से एक बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर सिंह मेहरू, विशिष्ट अतिथि देवेश दुआ, दुदसिह परमार, निम्बला सरपंच पुखराज मेघवाल, राउमावि निम्बला के प्रधानाचार्य हरिशंकर चौधरी, राउप्रावि प्रधानाध्यापक ताराचन्द्र जागु, राजेन्द्र प्रसाद, परमजीत कोर, हर्ष राठौड़, मादाराम चौधरी, लालाराम चोधरी, रुपाराम चोधरी, रणछोडाराम चोधरी, गिरधारी लाल, भीखाराम चोधरी, लक्षमण मीणा का बहुमान किया गया। समारोह में विधार्थियों की और से एक बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े