बागेश्वर सरकार की एक झलक पाने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
निर्धारित समय से काफी लेट पहुंचे शास्त्री ,लोग करते रहे इंतजार
सिरोही -( रमेश टेलर) बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को चार्टर प्लेन से सिरोही हवाई पट्टी पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया।
वहां से शास्त्री का काफिला दर्जनो गाड़ियों के साथ सड़क मार्ग से श्री नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रथम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भीनमाल में शरीक होने हेतू रवाना हुये।
धीरेन्द्र शास्त्री अपने निर्धारित कार्यक्रम से बहुत लेट पहुँचे जिस कारण उनका सारणेश्वर महादेव के दर्शन का कार्यक्रम निरस्त कर वे सीधे गोइली, जावाल, कालन्द्री, होते हुए भीनमाल के लिए रवाना हुये। शास्त्री का काफिला सड़क मार्ग से जाने की जानकारी मिलते ही सिरोही भीनमाल सड़क मार्ग पर गोइली, उड़,जावाल, बरलूट, कालन्द्री में श्रद्धालुओं ने ढोलधमाको के साथ फूलमाला से स्वागत किया इस दौरान शास्त्री ने गाड़ी से बहार निकल लोगो का अभिवादन स्वीकार कर सभी को आशीर्वाद दिया।
आयोजक परिवार के प्रेमसिंह राव के अनुशार भीनमाल में श्री नीलकंठ महादेव के प्रथम वार्षिकोत्सव में तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा जहां प्रसीद कवि कुमार विश्वास के मुखारविंद से अपने अपने राम कथा का आयोजन 7 से 9 फरवरी दोपहर 1 से 5 बजे ,स्कूल आफ राम का उद्घाटन 8 फरवरी प्रातः 11 से 1 बजे ,आधुनिक रोबोट की लान्चिग प्रातः 11 से 1 बजे होगी साथ ही विभिन्न धर्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
