Saturday, January 31, 2026
Homeकृषिकिसान संगोष्ठी में जीरे की फसल के प्रबंधन की दी जानकारी

किसान संगोष्ठी में जीरे की फसल के प्रबंधन की दी जानकारी

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून. क्षेत्र के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्थाई मसाला कार्यक्रम के तहत व आहोर स्माल फार्मर प्रोड्यूसर के संयुक्त तत्वावधान में जीरा फसल के उचित प्रबंधन सहित जीरे की फसल की अन्य जानकारी के लिए किसान संगोष्ठी का आयोजन का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मंडोर कृषि अनुसंधान केन्द्र के पूर्व प्रोफेसर डॉ तख्तसिंह राजपुरोहित, भाद्राजून एफपीओ के सीईओ झालाराम चौधरी सहित कई अथिति मौजूद रहे। एफपीओ के सचिव झालाराम चौधरी ने बताया कि इस संगोष्ठी में ग्रामीण क्षेत्र के किशनगढ़, मोहिवाडा, भाद्राजून, मुलेवा, तोडमी निम्बला, रामा, घाणा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों किसानों ने भाग लिया।
संगोष्ठी को मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए मंडोर कृषि अनुसंधान केन्द्र के पूर्व प्रोफेसर डॉ तख्त सिंह राजपुरोहित ने किसानों को फसल की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उसकी की कटाई व भंडारण के साथ ही उचित प्रबंधन, रोगों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने इस संगोष्ठी के तहत जीरे फसल की उचित साफ सफाई के बाद ग्रेडिंग व भंडारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संगोष्ठी में भीमाराम मेघवाल, मेरामाराम, कानाराम, सत्राराम, दूदाराम, चेलाराम, आदाराम, रूपाराम सरगरा, ओटाराम, मदनराम मीणा, वासीलाल सरगरा, रूपाराम चौधरी, सोनाराम, हडमानाराम, दलाराम, मुक्तार खा, रफीक खा, झालाराम, सकाराम, मगलराम, टिकमाराम, हड़मनाराम, तेजाराम, धनाराम, भीखाराम सहित सैकडो किसान उपस्थित थे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े