Sunday, May 3, 2026
Homeक्राइमअध्यापक बोले - स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर बच्चों के पोषाहार...

अध्यापक बोले – स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर बच्चों के पोषाहार खाने की थाली व गिलास तक ले गए अज्ञात चोर, 6 माह में 5 बार हुई चोरी की वारदात

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

धुम्बडा माता स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी की वारदात

आहोर । अज्ञात चोरो ने एक सरकारी स्कूल को 6 माह में 5 बार निशाना बनाया है। बच्चों के पोषाहार खाने की थाली कटोरी व गिलास तक चोर ले गए।
दरअसल , मामला आहोर क्षेत्र के भाद्राजून थाना अंतर्गत धुम्बडा माता मंदिर के पास राजकीय प्राथमिक विद्यालय का है।
जिसमें अज्ञात चोरो ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर 31 थाली 25 गिलास व बर्तन ले गए।
स्कूल के अध्यापक मगनाराम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।
और बताया कि पिछले 6 माह में 5 बार यहा चोरी हो चुकी है लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।वही इससे पहले 13 व 17 दिसंबर को कमरों के ताले टूटे थे, लेकिन सामान चोरी नही हुआ था। बाद में 23 जनवरी की रात्रि को बिजली फिटिंग का करीब 20 हजार का सामान सहित विद्यालय का अन्य सामान चोरी हो गया था। वही 3 फरवरी को पोषाहार के बर्तन भी चोरी हो गए। इस मामले में अध्यापक मगना राम द्वारा पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया। जिसपर स्थानीय पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में पड़ताल जारी है। पुलिस को छानबीन के दौरान कुछ पोषाहार के बर्तन जरूर मिले है।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े