Monday, May 4, 2026
Homeधार्मिकबागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 7 फरवरी को आयेंगे सिरोही

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 7 फरवरी को आयेंगे सिरोही

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆श्री सारणेश्वर महादेव के दर्शन कर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर भीनमाल कार्यक्रम में होगे सम्मिलित

◆श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर, सिरोही में भी 7 फ़रवरी को दर्शन के लिए जाएँगे धीरेंद्र शास्त्री

सिरोही – ( रमेश टेलर) श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, भीनमाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर संगीतमय राम ऊर्जा सत्र का आयोजन दिनांक 7 से 9 फरवरी 2024 तक आयोजित किए जाएंगे।

प्रेम सिंह राव

मंदिर के ट्रस्टी प्रेम सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि, दिनांक 7 फरवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर अध्यात्म से लेकर आधुनिक विज्ञान तक सभी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। *कार्यक्रम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी भाग लेंगे।
राव ने बताया कि दिनांक 7 से 9 फरवरी तक दोपहर को 1 बजे से 5 बजे तक प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास अपने अपने राम आयोजन होगा।
राव ने श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर होने वाले अध्यात्म से लेकर आधुनिक विज्ञान तक सभी कार्यक्रमों में एवं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (भागेश्वर बाबा) के पधारने पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों से भाग लेने की अपील की है।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े