Monday, April 29, 2024
Homeक्राइमडेण्टल सर्जन ने इलाज कराने आई महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

डेण्टल सर्जन ने इलाज कराने आई महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ महिला का न्यूड वीडियो बनाकर साल भर करता रहा ब्लैकमेल,

◆ पीड़िता ने किया सुसाइड का प्रयास

भीनमाल/ जालौर । दांतों का इलाज करवाने आई महिला से डेंटल सर्जन द्वारा दुष्कर्म करने का मामला भीनमाल पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर एक साल तक दुष्कर्म करता रहा और पति को बताने की धमकी देता था। डेंटिस्ट ने महिला की बेटी के साथ संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। परेशान महिला ने सुसाइड करने का प्रयास किया ,तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। महिला ने एक सुसाइड नोट लिखा था। मामला जालौर के भीनमाल का है। 25 जनवरी को मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी डेंटल सर्जन को गिरफ्तार कर लिया है।

बेहोशी की हालत में न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया ASP हिम्मत सिंह चारण ने बताया कि रविवार रात को महिला ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि जनवरी 2023 को दांतों में दर्द होने पर खारी रोड स्थित नमन डेंटल क्लीनिक पर पहली बार गई थी। डॉ. सुरेश कुमार ने दांतों में केप लगवाने को लेकर लगातार चार-पांच दिन तक बुलाया। दांतों में सफाई के बहाने कई बार उसने अंगों को छूने का प्रयास किया। विरोध किया तो गलती से हाथ लगने की कहकर सॉरी बोलने लगा। उसके बाद उसने मुझे केप लगवाने को लेकर 4-5 बार क्लिनिक बुलाया। इस दौरान बेहोशी हालत में महिला का डेण्टल सर्जन ने न्यूड वीडियो बनाया लिया।

◆ महिला का आरोप – आरोपी ब्लैकमेल कर एक साल से कर रहा था दुष्कर्म

दुष्कर्म महिला ने रिपोर्ट में बताया कि न्यूड वीडियो पति को दिखाने और वायरल करने की धमकी देकर मार्च 2023 से जनवरी 2024 तक करीबन 6-7 बार दुष्कर्म किया। पति के घर नहीं होने का पता कर वह घर पर पहुंच जाता था। उसने इलाज के दौरान मेरे से भीड़ कम होने पर बुलाने के बहाने नंबर भी ले लिए थे। जब जल्दी आ जाती तो पूरे दिन उसे बैठाकर रखता था। सभी मरीज निकल जाने के बाद उसे अंदर बुलाता था। उसे वीडियो कॉल करने के लिए दबाव बनाता था। कॉल काटने पर पति को बता देने की धमकी देता था।

◆ महिला की 17 वर्षीय बेटी पर भी थी आरोपी की नजर

रिपोर्ट में बताया है कि व्हॉट्सएप मोबाइल पर उसकी 17 वर्षीय बच्ची की डीपी लगी हुई थी। उस डीपी को देखकर आरोपी डॉक्टर कहने लगा आपकी बच्ची भी खूबसूरत है। बच्ची पर पर भी उसकी गलत नजर थी। वह बेटी के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। महिला ने आरोपी को ऐसा नहीं करने के लिए मना किया, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। डॉक्टर से परेशान होकर परेशान होकर घर बेचकर कहीं ओर जाने का प्लान भी बनाया था, लेकिन डॉक्टर ने ब्लैकमेल कर ऐसा नहीं करने दिया।

◆ पीड़िता ने सुसाइड करने के लिए खाया जहर , पति ने बचा लिया

महिला ने बताया कि वह डॉक्टर के टॉर्चर से परेशान हो चुकी थी। सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या का प्रयास किया। 17 जनवरी को जहरीली चौक खा गई थी। पति ने इलाज करवाकर बचा लिया, लेकिन सुसाइड से सारी बात खुल गई। इसके बाद 25 जनवरी को आरोपी के खिलाफ 25 जनवरी को मामला दर्ज कराया गया।

◆ शांतिभंग में आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, फिर छोड़ा

ASP हिम्मत सिंह चारण ने बताया कि पीड़ित महिला ने मामला दर्ज करवाया है। दुष्कर्म के आरोप में डॉ. सुरेश कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जांच में सहयोग नहीं करने पर शांतिभंग में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पाबंद कर छोड़ दिया गया है। आज महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मामले की पूरी जानकारी सामने आएगी।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े