सिरोही – (रमेश टेलर) नवनियुक्त भाजपा जिलाउपाध्यक्ष छगनलाल घांसी का कर्णेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में समाज बंधुओं ने फुल माला व साफा पहना कर स्वागत कर बधाई दी।
जिले में भाजपा जिला संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित होने पर जिलाउपाध्यक्ष के पद पर छगनलाल घांसी की नियुक्ति होने पर समाज बंधुओं में काफी उत्साह नजर आया जिसको ले कर गुरुवार को परगना के 14 गांव समाज बंधुओं ने घांसी का बहुमान कर समाज हित मे कार्य करने की अपील की।।
इस दौरान आसपास गांवों से आये काफी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहें।
