सिरोही– (रमेश टेलर) महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवारत व्याख्याता कमल सिंह सोढ़ा गुरुवार को सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें जावाल के प्रभत्व नागरिक को समेत विद्यार्थियों ने सोढ़ा को फूल माला, साफा एवं मोमेंटो के साथ में विदाई देकर उनके उज्वल भविष्य की कांमना की।
इस दौरान वक्ताओं ने कमल सिंह सोढा द्वारा विधायल में किये कार्यो की सरहाना की व आगे भी भविष्य में छात्र छात्राओं को सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में विधायल प्रधानाचार्य ईश्वरलाल पुरोहित, शोभा चारण, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष छगनलाल घासी, वरिष्ठ हिम्मत भाई सुथार, गणपतलाल ओझा, दिपक गॉड, सविता कवर, महेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में अभिवाक व विधालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
