◆ जगह जगह ग्रामीणों ने किया स्वागत
सिरोही- (रमेश टेलर )जालोर सिरोही लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार लुम्बाराम चोधरीं ने गुरुवार को क्षेत्र के देवदर्शन कर आशीर्वाद लिया।
भाजपा संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि चौधरी ने जालौर सिरोही लोकसभा से टिकट मिलने के बाद प्रथम बार मड़वारिया में मालेश्वर महादेव, वराडा हनुमान जी एवम ,सोमनाथ महादेव, मनोरा में मानकेश्वर महादेव,
सतापुरा में महादेव मंदिर,भूतगांव में भूतेश्वर महादेव, जामोतरा में आशापुरा माताजी,बारलूट में सारणेश्वर महादेव, उड़ नीलकंठ महादेव पाडिव सावलाजी एवं गोयली में खेतलाजी देव दर्शन एवम साधु संतो का आशीर्वाद लिया।
देव दर्शन के दौरान जगह जगह ग्रामीणों ने चोधरीं का स्वागत किया। इस दौरान चौधरी ने कहा कि मेरी सबसे पहली प्राथमिकता जिले में पानी लाने की रहेगी, ताकि पूरे क्षेत्र में 24 घंटे पानी की सुविधा उपलब्ध हो सके। चौधरी कहा की लोकसभा चुनावों में पहली बार सिरोही से टिकिट मिला हे इसलिए सभी को एकजुट होकर भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया।
चौधरी ने ग्रामीणों के साथ महिलाओं की समस्या सुन कर समस्याओं को निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
देवदर्शन के दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारियो के साथ जनप्रतिनिधि व काफी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहें।
