Monday, May 4, 2026
Homeजिलामहाशिवरात्रि मेले में तैनात एक कांस्टेबल की अज्ञात लोगो ने की हत्या

महाशिवरात्रि मेले में तैनात एक कांस्टेबल की अज्ञात लोगो ने की हत्या

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ पुलिस आरोपियों की तलाशी में जुटी, लौटाना गांव की घटना।

सिरोही- ( रमेश टेलर) स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के लोटाना गांव के सरतानेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिवरात्रि पर्व में शांति व्यवस्था के ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल निरंजनसिंह की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी।
जिसकी सूचना मिलते ही जिले भर के पुलिस अधिकारी मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
पिंडवाड़ा सीओ जेठू सिंह ने बताया कि नागोर जिले के गोटन निवासी कांस्टेबल निरंजनसिंह सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाने में तैनात थे. शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले के लिए लोटाना गांव में उनकी ड्यूटी लगी थी. देर रात को आदिवासियों के दो गुट आपस में झगड़ रहे थे. कांस्टेबल निरंजन सिंह दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान कुछ बदमाशों ने कांस्टेबल पर चाकू से वार कर हत्या कर दी. कांस्टेबल की हत्या की सूचना मिलते ही एसपी अनिल कुमार, पिंडवाड़ा डीवाईएसपी जेठूसिंह करनोत, पिंडवाड़ा CI हमीरसिंह भाटी, रोहिड़ा थानाधिकारी जितेंद्रसिंह देवड़ा व स्वरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को स्वरूपगंज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.
8 टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में जुट कर पुलिस की टीमें अलग अलग जगह दबिश दे कर कुछ आरोपियों को नामजद भी किया गया है, जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस उनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है। घटना को ले कर आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर नजर आ रही हैं। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात हैं।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े