◆ तहसीलदार व भू निरीक्षक और पटवारी पर जमीन के खसरा संख्या में नियम विरुद्ध फेरबदल करने का आरोप
◆ चेहतों को लाभ पहुंचाने हेतु राजस्व अधिकारियों ने खसरा संख्या में की हेराफेरी
◆ आहोर उपखण्ड क्षेत्र के कवराड़ा गांव का मामला ।
आहोर/ जालोर । भूमाफियाओं के लिए बेंशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा करना या प्रशासन से मिलीभगत कर खसरा परिवर्तन कर बेशकीमती जमीन पर हक जमाना आम बात बन गई हैं । ऐसे ही बेंशकीमती जमीन में खसरा संख्या फेरबदल कर भूमि हेराफेरी करने का मामला सामने आया है ।
दरअसल , जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि कवराड़ा ग्राम पंचायत के खसरा नंबर 428/878 को बेचान किया गया । तब नक़्शे में खसरा नंबर 444 व 428 के बीच में अंकित था , लेकिन राजस्व विभाग अधिकारियों की मिलीभगत से नियम विरुद्ध नक़्शे में परिवर्तन कर ग्राम पंचायत कवराड़ा की गोचर भूमि खसरा नंबर 435 व 436 जो मुख्य सड़क रोडला से लगते हुए खसरा नंबर 434 व 427 व 442 के बीच नक़्शे में और व मौके पर अंकित मौजूद थे ।
लेकिन उच्च अधिकारियों की मिले भगत से अपने चेहतों को लाभ पहुंचाने हेतु नियम नक़्शे 428/878 , 1196/ 428 को गोचर भूमि की जगह गलत दर्शाया गया है। 436 व 435 में पूर्व में पट्टे भी जारी हो चुके हैं।

◆ जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर जांच व अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की
जिला कलेक्टर पूजा पार्थ को ज्ञापन देकर नक़्शे में तथा मौके पर किए गए खसरा संख्या फेरबदल को पुनः यथावत जगह पर नशे में आदर्श कर संशोधन करने की कार्रवाई व गोचर भूमि को आबादी संशोधन रूपांतरण करने से रोकने की मांग कर और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की गई।
◆ राजस्व विभाग के अधिकारियों पर मिलिभगत व चेहतों को लाभ पहुंचाने का आरोप
ज्ञापन में बताया कि रोडला मुख्य सड़क पर गोचर भूमि आई हुई है जो राजस्व विभाग के अधिकारियों ने चेहतों को लाभ पहुचंने के लिए खसरा नंबर में नियमों के विरुद्ध हेराफेरी कर पीछे वाली जमीन खसरा को रोडला सड़क से सटीक बताया है।
● इनका कहना – मेरे सरपंच कार्यकाल में इसी पंचायत की खसरा संख्या 436 जमीन पर सोसायटी का गोदाम बनाने का प्रस्ताव किया था , जो अभी तक प्रक्रिया धिन था। उस समय का नक्शा भी मौजूद है , फिलहाल अधिकारियों ने नक़्शे में हेराफेरी कर खसरा संख्या बदल दी है। जो नियम के विरुद्ध है – चंपालाल सेन , पूर्व सरपंच, कवराड़ा
– राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से गोचर भूमि के खसरा संख्या में हेराफेरी हुई है जो सरासर गलत है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
– भूपेंद्र कुमार , पूर्व सरपंच , कवराड़ा
