जगह जगह कॉंग्रेस समर्थकों ने किया स्वागत
सिरोही- (रमेश टेलर) जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस प्रतियासी वैभव गहलोत के नाम की घोषणा के बाद वो पहली बार सड़क मार्ग से पहली बार सिरोही पहुंचे।
कॉंग्रेस लोकसभा प्रतियासी गहलोत के आने की सूचना पर कॉंग्रेस समर्थको ने जगह जगह फूलमाला के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया।
गहलोत का जावाल नगरपालिका क्षेत्र के महाराणा प्रताप पर स्थानीय कोंग्रेसियो ने उनके काफिले को रोक कर ढोलधमाको के साथ स्वागत किया।। इस दौरान गहलोत ने महाराणा प्रताप , बाबा साहेब अंबेडकर व राणा पुंजा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान हमारे सवाल पर बताया कि इस क्षेत्र में पिछले 15 साल से भाजपा के सांसद है ओर दस साल से केंद्र में भी भाजपा की सरकार होने के बावजूद क्षेत्र में रेलसेवा अच्छी सड़के के साथ कई मूलभूत सुविधाओं से वंशीत रखा हैं। जनता का आशीर्वाद मिला तो में इन सभी मुद्दों को हल कर क्षेत्र में तेज गति से विकास करवाऊंगा।
इस बाद वे अपने काफिला के साथ सिरोही से पिंडवाड़ा के रवाना हुये।
