Thursday, April 30, 2026
Homeधार्मिकआज भरेगा शीतलामाता का मेला,महिलाएं लगाएगी बासोड़ा भोजन का भोग

आज भरेगा शीतलामाता का मेला,महिलाएं लगाएगी बासोड़ा भोजन का भोग

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

 

सिरोही- (रमेश टेलर )जिले भर में शीतला माता का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा महोत्सव को लेकर लोगो ने दुकानें से अपनी पसंद की खाद सामग्री खरीददारी कर अपने अपने घरों में तरह तरह पकवान बनाए। सोमवार सुबह शुभ मुहूर्त में शीतलामता मंदिर में जा कर पूजा अर्चना कर बासोडा का भोग लगाकर सुख समृद्धि मन्नत मांगेंगे।
वही बरलूट व मनोरा में सोमवार को शीतला माता मंदिर में मेला भरा जाएगा। मेले को लेकर तैयारिया पूर्ण कर ली है। जावाल समेत क्षेत्र के गांवों में शीतलामता मंदिरो को रंग बिरंगी रोशनियो व आर्टिकल फूलो से सजाया गया । मनोरा मेले के आयोजक समिति गोविंदभाई ने बताया कि दिनभर मन्दिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होगे। हर साल के भांति इस साल भी लोग सजधज कर मेले में शरीक होंगे। इस दौरान दोपहर बाद मेले में भव्य गैर नृत्य होगा। जिसमें विभिन्न वेशभूषा में गैर नृत्य करेंगे। जिसने प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को नक़द पुरस्कृत दिया जाएगा। वही जावाल के कबूतर चोक में भव्य गैर नृत्य का आयोजन होगा। गैर नृत्य को लेकर खास कर युवाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा हैं।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े