Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedकांग्रेस के बैंक खातों को फ्रिज करने एवम अलोकतांत्रिक तरीके से आयकर...

कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रिज करने एवम अलोकतांत्रिक तरीके से आयकर विभाग का नोटिस देने की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

जालोर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की और से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रिज करने एवम अलोकतांत्रिक तरीके से आयकर विभाग का नोटिस देने की कार्यवाही के विरोध में आज सुबह 11 बजे आयकर कार्यालय शिवाजी नगर जालोर के समक्ष विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के नेतृव में किया गया।

सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन आयकर विभाग के बाहर एकत्रित हुए तथा केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में ” केंद्र सरकार हाय हाय”, मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी, “संवेधानिक संस्थानों का दुरुपयोग बंद करो बंद करो”,आयकर विभाग का दुरूपयोग बन्द करो बन्द करो जैसे नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि आज हमारे लोकतंत्र की मूल भावना खतरे में। है। वर्तमान परिदृश्य में सत्ता के नशे में धुत मोदी सरकार के कार्यों के कारण दूषित हो गया है, मोदी सरकार ने बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करके एक अचंभित करने वाला क्रूर कदम उठाया है, साथ ही विगत 28 मार्च को आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1823.08 करोड़ रुपये का नोटिस देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गहरी चोट की है। क्योंकि पहले ही आयकर विभाग ने हमारे खातों से जबरन 135 करोड़ रुपये निकाल लिये है। उक्त अलोकतांत्रिक कार्यवाही के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, प्रदेश सचिव शहजाद अली,पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल,संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, लक्ष्मण सिंह सांखला,जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली,आम सिंह परिहार, नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार,ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली,कैलाश शर्मा,देवाराम सांखला,पूर्व सभापति इंदु परिहार,सुमेरमल जीनगर पार्षद अब्दुल रज्जाक,सोनाराम मेघवाल,तरुण सोलंकी, शीला चौधरी, कमल सिंह बालावत,ब्लॉक महासचिव महेंद्र सोनगरा,अनिल पंडत,पूर्व पार्षद जोगाराम सरगरा,उम्मेद सिंह चारण,पुखराज माली सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े