शीतला सप्तमी का त्योंहार हर्षोल्लास के साथ मनाया
सिरोही – रमेश टेलर सिरोही समेत क्षेत्र में शीतला माता का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव को लेकर माता के मन्दिरो को विशेष सजाया गया। मंदिर में महिलाओं ने शुभ मुहर्त में विशेष पूजा अर्चना कर बासोड़ा का भोग लगाकर सुख सम्रद्धि मन्नत मांगी।
मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।

तो वही क्षेत्र के बरलूर व मनोरा में शीतला मंदिर परिसर में मेला भरा जिसमे लोग रंग बिरंगी पोशाकों में सज धज कर शामिल हुए, महिलाओ ने हाट बाजारों से अपनी पसंद की सामग्री खरीदी क्षेत्र के जावाल में कबूतर चोक, मनोरा के शीतला माता मंदिर परिसर गैर नृत्य का आयोजन हुआ।
मनोरा में गैर नृत्य के दौरान इनाम रखे गए, आयोजक समिति के गोविंदभाई ने बताया कि प्रथम मोहनलाल हीरागर भूतगांव , द्वितीय मघाराम रेबारी , तृतीय मोडाराम रेबारी देलदर व सात्वना कटाराम भील सतापुरा को नकद पुरस्कार दिया गया।
