◆ कैलाश नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
सिरोही । जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिरोही के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत प्रभु दयाल धनिया अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही, व भवानीसिंह इंदा वर्ताअधिकारी व्रत के निकट सुपरविजन में कानाराम सीरवी थानाधिकारी कैलाश नगर मय जाब्ता द्वारा मनादर गांव के राजकीय विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान की गई मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है
दरअसल ,1 फरवरी को मनादर निवासी शिवलाल पुत्र गणेशाराम मेघवाल ने कैलाश नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश की थी गांव के विद्यालय में कार्यक्रम होने के दौरन अपनी मोटरसाइकिल विद्यालय के बाहर खड़ी करके अंदर कार्यक्रम देखने गया जब मैं बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल नहीं थी। मेरे बाइक हीरो कंपनी की ब्लैक स्प्लेंडर प्लस 2020 मॉडल की है जिसके नंबर आरजे 24 एस एन 3454बाइक का रजिस्ट्रेशन मैंने मेरे नाम से करवा रखा था जिस अनुसंधान शुरू कर अज्ञात माल मुजरिम की तलाश शुरू की गई। इस दौरान अनुसंधान घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य जुटा गए।
प्रकरण में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त को थाना रानी पुलिस द्वारा नकाबजनी में गिरफ्तार किए गए इस दौरान पूछताछ से प्रकरण में मोटरसाइकिल चोरी को चुराना स्वीकार करने से चारों अभियुक्तों को कारागृह बाली से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर प्रकरण जारी कर चेलाराम गरासिया, भेराराम गरासिया नेनाराम गरासिया भारला (पाली) , सोमाराम गरासिया गिरिभली, (पाली) को गिरफ्तार किया है।
