जयपुर । राजस्थान सरकार ने प्रदेश में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यसमय में बदलाव किया है। एक मई से मनरेगा कार्य समय मे परिवर्तन हो जाएगा । ईजीएस आयुक्त शिवांगी स्वर्णकार द्वारा जारी आदेश में राज्य सरकार के मनरेगा कार्यसमय सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक किया गया है। यह आदेश एक मई 2024 से प्रभावी होकर 15 जुलाई 2024 तक प्रभावी रहेंगे। इसके बाद सम्बंधित जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य में गर्मी का दौर है और कहीं कहीं तो भीषण गर्मी है। ऐसे में एक मई यानी ‘श्रम दिवस’ के मौके पर ई जी एस आयुक्त नेप मनरेगा में राहत देगी।
