Sunday, May 3, 2026
Homeहलचलगोशाला के चारा गोदाम में आगजनी से सैकड़ो ट्रॉली चारा व एक रोडर...

गोशाला के चारा गोदाम में आगजनी से सैकड़ो ट्रॉली चारा व एक रोडर ट्रेक्टर स्वाहा

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

जावाल । समीपवर्ती मंडवाड़ा के कर्णेश्वर गोशाला में चारा गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई । सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीण व दमकल मौके पर पहुचे । जानकारी के मुताबिक गोशाला चारा गोदाम में अचानक आग लग गई । देखते ही देखते भीषण आग गई । इससे चारा जलकर राख हो गया । दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
◆सैकड़ो ट्रॉली चारा जलकर राख
गोशाला कमेटी के छगनलाल राजपुरोहित ने बताया कि गोशाला में चारा स्टोरेज के लिए उसमें चारा गोदाम बना हुआ है । उसमें रखा अनुमानित चार सौ ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया ।
हाल ही में खरीदा था सूखा चारा
कमेटी के छगनलाल पुरोहित ने बताया कि करीब महीने भर से गेहूं कटाई चल रही है । उसका इधर उधर से सूखा चारे खरीद दारी कर गोदाम में रखा था । लेकिन अचानक आग लगने जलकर खाक हो गया ।
एक रोडर ट्रेकर आया आग की चपेट
मंडवाड़ा के गोशाला में चारे यू में आगजनी के दौरान गोशाला में चारा ले जाने व लाने के लिए रखा रोडर ट्रेकर आग के चपेट में गया। इससे ट्रेक्टर भी जल हो गया। गोशाला में आग लगने की सूचना मिलते ही लोकसभा भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी भी मौके पर पहुंच कर संबंधित अधिकारियों को गोशाला को जल्द राहत देने के निर्देश दिए।।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े