जालोर । विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आदर्श आचार संहिता में छूट की मांग को लेकर लिखा पत्र। जोगेश्वर गर्ग ने लिखा कि लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में राजस्थान के सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। मतगणना 4जून को होनी प्रस्तावित है जिसमें लगभग सवा महीना लगने वाला है । इस पुरे कार्यकाल मैं राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू रहने वाली है।इस सम्बन्ध में निम्न बिंदुओं को लेकर छूट की मांग की है। 1. राजस्थान जैसे रेगिस्तानी प्रदेश में पेयजल की आपूर्ति विशेषकर गर्मी के मौसम में प्रबल चुनौती होती है। जिन क्षेत्रों में सामान्यतः पेयजल संकट नहीं होता है यहां भी भीषण गर्मी के कारण संकट गहरा जाता है।इस संकट के निवारण के लिए सरकार को तत्काल निर्णय करते हुए नये नलकूप बनाने नये हैंडपंप बनाने एवं नई पाइपलाइन डालने जैसे अनेक कार्य जनहित में अत्यंत आवश्यक हो जाते हैं किंतु आदर्श आचार संहिता के कारण अगले आगामी सवा महीने तक यह सब कर पाना संभव नहीं होता है।
2. गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति भी एक चुनौती पूर्ण कार्य होता है। शहरी क्षेत्र से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक भीषण गर्मी में आमजन को पर्याप्त बिजली उपलब्ध होती रहे इस दृष्टि से अनेक बार अनेक स्थान पर नये कार्य करवाना आवश्यक हो जाता है। उसमें भी आदर्श आचार संहिता बाधक बनी रहेगी।
3. देश के विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश प्रारम्भ होने वाला है । ग्रीष्म अवकाश के दौरान जब विद्यालयों में अध्ययन कार्य पुनः प्रारम्भ होगा उससे पुर्व विधालयो में शिक्षक रिक्त पद भरे जाने चाहिए सहित अन्य कई काम करवाने होते हैं उसमें भी बाधा आएगी सहित विभिन्न मांगों को लेकर पत्र लिखा है।
आदर्श आचार संहिता में छूट की मांग को लेकर गर्ग ने लिखा मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता को पत्र
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
अन्य खबरे
