◆ लोकसभा आमचुनाव-2024
◆ मतगणना स्थल पर चुनाव आयोग द्वारा अनुमत ही मोबाइल ले जा सकेंगे अन्य पर रहेगा प्रतिबंध
पाली ।(नरेंद्र मीणा)ली लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार 4 जून को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में होगी। इसके लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। मतगणना के लिए की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री अपने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रविवार को मतगणना बांगड़ काॅलेज पहुंचें। वहां पर मतों की गिनती के लिए विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों का, टेबलों, पीबी की गणना कक्षों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना कक्षों में कूलर, पानी की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मीडिया सेंटर में भी की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में चुनाव में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार ही 4 जून को मतगणना की प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराना है। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आए इसकी भी सुनिश्चितता करें।
उन्होंने कहा कि पाली लोकसभा क्षेत्र में पाली, बाली, मारवाड़ जंक्शन, सोजत, सुमेरपुर, ओसियां, बिलाड़ा व भोपालगढ़ विधानसभा की मतगणना के लिए बांगड़ काॅलेज में 136 टेबलों पर 165 राउंड में होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी तरह का व्यवधान न हो इसकी सुनिश्चितता करें। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से भी कहा कि मत करना के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे इसकी सुनिश्चितता करें।
◆ मतगणना स्थल पर चुनाव आयोग द्वारा अनुमत ही मोबाइल ले जा सकेंगे अन्य पर रहेगा प्रतिबंध
पाली। जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को राजकीय बांगड़ काॅलेज में होने वाली मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर चुनाव आयोग द्वारा अनुमत ही मोबाइल ले जा सकेंगे। अन्य व्यक्तियों द्वारा मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मीडियाकर्मी भी मीडिया सेंटर तक ही अपना मोबाइल ले जा सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस बार बांगड़ काॅलेज में मोबाइल साथ ले आने वाले व्यक्तियों के चैकिंग के दौरान वहां पर मोबाइल रखने की जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों को भी निर्वाचन विभाग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा तथा मीडियाकर्मियों को भी मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जाने की अनुमति रहेगी। मतगणना कक्षों के बाहर तक मोबाइल का उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस बार मतगणना के दौरान कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर मतगणना स्थल पर नहीं आए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाइल व अन्य सामग्री रखने की किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मतगणना स्थल पर चुनाव आयोग द्वारा अनुमत ही मोबाइल ले जा सकेंगे। अन्य पर प्रतिबंध रहेगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, उपजिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.राजेश गोयल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) भवानीसिंह पंवार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजौरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपीन शर्मा, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य, डीओआइटी के उपनिदेशक राजेश चौधरी, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता आदि उपस्थित रहे।
