◆बरलूट थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
सिरोही – (रमेश टेलर) बरलूट थाना क्षेत्र के मनोरा में पिछले महीने हुई चोरी का राजफाश कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का माल बरामद किया ।
पुलिस के अनुसार वराडा के जगदीश घांची उर्फ रेक्सी पुत्र मगनलाल घांची (20), दीपक हीरागर उर्फ दीपू पुत्र गलबाराम हीरागर (23), मुकेश घांची पुत्र सवाराम घांची (21) , महिपाल उर्फ महिपाल सिंह पुत्र खीमामाराम पुरोहित (19) को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया ।
◆यह था मामला
मनोरा निवासी कमलेश कुमार शंकरलाल सुथार ने 5 जून को रिपोर्ट देकर बताया कि 3 जुन को मेरे बड़े भाई लकमाराम इलाज के लिए गुजरात गए हुए थे । उस दौरान 3 जून को रात में अज्ञात चोरों ने उनके घर की छत की रोशनदानी ताला तोड़कर मकान में उतकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पच्चीस हजार नकद , गुलक चार पांच हजार ,चांदी का कंदोरा व चांदी के सात आठ सिक्के चुरा ले गए थे ।
◆ सफलता की टीम
थानाधिकारी गोपाललाल , सहायक पुलिस उपनिरीक्षक वगताराम, हेडकांस्टेबल सुरेशदान , कांस्टेबल हर्षण रेबारी , डीसीआरबी सेल सिरोही रमेश कुमार ने चोरी का राजफाश किया।
