◆ ऑनलाइन फ्रॉड से एएसपी ने बचने की दी सलाह
आहोर । पुलिस थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर पुलिस चौकी परिसर में रविवार को जालोर एएपी रामेश्वरलाल , जालोर डिप्टी जीवनलाल , आहोर थानाधिकारी रामप्रतापसिंह, चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेन्द्रसिंह कि अध्यक्षता एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस चौकी परिसर में 50पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम से पहले पुलिस चौकी परिसर बैठक आयोजित हुई जिसमें एएपी रामेश्वरलाल ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए बताया कि अपने घरों व आसपास की खाली जमीन पर इस अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल बेहतर ढंग से करते रहे। उपस्थित सीएलजी सदस्यों एवं प्रबुद्धजनों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आवाह्न किया।
◆ बैठक में उपस्थित
कार्यक्रम में समाजसेवी उम्मेदसिंह सिसोदिया, विक्रमसिंह पचानवा,भाजपा नेता बंशीलाल सुथार, प्रीतमसिंह,राजुसिंह, जितेन्द्रसिंह अगवरी, भाजपा नेता कन्हैयालाल माली,भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमृत देवासी, युवा भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय माली, जयन्तिलाल मेवाड़ा,पारस माली, इन्द्रसिह पचानवा, युवराजसिंह सिसोदिया, रमेशकुमार बेदाना,करण सोलंकी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
