Saturday, May 2, 2026
Homeक्राइमपत्रकार पर बजरी माफियाओ के हमले के विरोध में पत्रकार एकजुट

पत्रकार पर बजरी माफियाओ के हमले के विरोध में पत्रकार एकजुट

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆IFWJ के बैनर तले उपधीक्षक को दिया ज्ञापन

सिरोही – (रमेश टेलर)जिले के रेवदर कस्बे में दो दिन पहले बजरी माफियाओं द्वारा एक पत्रकार के साथ की गई बदसलूकी और धक्का मुक्की की घटना को लेकर आज पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे सिरोही इकाई की बैठक रेवदर स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रमसिंह करनोत ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सभी पत्रकार साथियों को एकजुट होने का आव्हान किया। साथ ही करनोत ने कहा कि बजरी माफिया की इस कायराना हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और जिले के सभी पत्रकार साथी आज महेन्द्र धर्माणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत ने कहा कि पत्रकारों के होने वाले अन्यायों के खिलाफ आईएफडबल्यूजे संगठन पहले भी खड़ा था, आज भी खड़ा है और भविष्य में भी खड़ा रहेगा।
जिला प्रवक्ता हेमंत अग्रवाल ने बताया कि बैठक के बाद सभी पत्रकार साथी रेवदर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां डिप्टी रूपसिंह इंदा को ज्ञापन सौंप कर प्रकरण में निष्पक्ष जांच करने की मांग रखी।
डिप्टी रूपसिंह इंदा ने कहा कि मामले में एक एक पहलू और एक एक बिंदु पर बारीकी से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिले भर से आय पत्रकार बंधु शामिल हुऐ।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े