Monday, May 4, 2026
Homeकार्यक्रमजागरूकता रैली निकालकर दिया अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश

जागरूकता रैली निकालकर दिया अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान ‘‘हरियालो-राजस्थान’’ (एक पेड़ मां के नाम) के तहत सघन पौधारोपण सप्ताह का हुआ शुभारंभ

जालोर । (सुरेश गर्ग रोडला) मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान ‘‘हरियालो-राजस्थान’’ (एक पेड़ मां के नाम) के तहत 1 से 8 अगस्त तक चलाये जा रहे सघन पौधारोपण सप्ताह का शुभारंभ हुआ जिसके तहत हरियालो राजस्थान थीम पर सघन वृक्षारोपण किया गया।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान ‘‘हरियालो-राजस्थान’’ (एक पेड़ मां के नाम) के सघन पौधारोपण सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद जालोर परिसर से जागरूकता रैली को जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली वृक्षारोपण संदेशों की तख्तियों के प्रदर्शन के माध्यम से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक करते हुए सुन्देलाव तालाब तक पहुँची। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीना, नगर परिषद सभापति गोविन्द टांक, नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार, सुरेश सोलंकी, लाल सिंह, पार्षद दिनेश महावर, दिनेश बारोट, हीरालाल देवासी, मैथी देवी, नगर परिषद के एटीपी शिवदान जांगिड़, वरिष्ठ प्रारूपकार बलवीर सिंह सहित नगर परिषद के कार्मिक व शहरी नरेगा मजदूर उपस्थित रहे।
सुन्देलाव तालाब स्थल पर सघन पौधारोपण सप्ताह के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीना, नगर परिषद के सभापति गोविन्द टांक, नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार, सुरेश सोलंकी, पार्षद दिनेश महावर, दिनेश बारोट, हीरालाल देवासी, मैथी देवी, नगर परिषद के एटीपी शिवदान जांगिड़, वरिष्ठ प्रारूपकार बलवीर सिंह सहित नरेगा मजदूरों ने पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के उपरांत सभी को पौधों एवं पर्यावरण की शपथ दिलवाई गई।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े