Monday, May 4, 2026
Homeकार्यक्रमपौधारोपण हेतु जागरूकता रैली व लोगों को दिलवाई शपथ

पौधारोपण हेतु जागरूकता रैली व लोगों को दिलवाई शपथ

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

पौधारोपण हेतु जागरूकता रैली व शपथ दिलवाई गई:उम्मेदपुर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित-

उम्मेदपुर ।  भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र उम्मेदपुर में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम हेतु सरपंच स्वरुप कंवर की अध्यक्षता में जागरूकता रैली व शपथ दिलाई गई इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी राजेश देवल ने बताया कि ग्राम पंचायत परिसर में आमजन व महिलाओं को सघन वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने व उनके संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई जिसमें ग्राम पंचायत के अधीन समस्त नरेगा कार्य स्थलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों में अधिक से अधिक पौधारोपण करने के जागरूक किया गया विभिन्न प्रकार के छाया द्वार पौधे लगाए जिससे आक्सीजन की कोई कमी नही सभी आमजन स्वस्थ जीवन यापन कर सके, पेड़ पौधे ज्यादा होंगे तो बारिश भी अच्छी होगी आमजन में खुशहाली आयेगी इस दौरान समाज सेवी अजयपाल सिंह बेदाना, पटवारी दीपक कुमार,पीएलवी रमेश कुमार बेदाना, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भमरी, कनिष्ठ लिपिक थानाराम चौधरी, वार्ड पंच छतरसिंह, कन्हैयालाल माली सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर सोलंकी पचानवा,मेट कंचन, भोमाराम पर्सन सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा आमजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े