पाली । अधीक्षण अभियंता जल संसाधन वृत्त पाली के मौखिक आदेश अनुसार 2 अगस्त को सेई बांध का गेज 6.05 मीटर होने पर दोपहर 01:15 बजे सेई टनल का गेट खोलने की प्रक्रिया शुरू कर जवाई बांध की तरफ पानी डायवर्ट कर दिया गया है ।इस दौरान जल संसाधन उपखंड पिंडवाड़ा के सहायक अभियंता आकांक्षा रावत व कनिष्ठ अभियंता सुनील खिलेरी व अभिषेक चारण मौजूद रहे ।
वही अधिशाषी अभियंता जवाई नहर खंड सुमेरपुर ने सेई टनल के डाउनस्ट्रीम साइड सभी ग्रामवासियों को सचेत कर दिया है कि सेई टनल का गेट खोल दिया गया है जवाई नदी में इनफ्लो बढ़ने वाला है नदी के अंदर कोई भी नहीं जाए सभी अपनी जगह सुरक्षित रहें। गंगाराम सुथार अधिशासी अभियंता जवाई नहर खंड सुमेरपुर ने जानकारी दी।
सेई बांध का खोला गेट ,जवाई बांध की तरफ पानी किया डायवर्ड
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
