आहोर । उपखंण्ड क्षैत्र के रोड़ला ग्राम का मुख्य सड़क मार्ग इन दिनों जगह जगह टुटा हुआ होने व पेयजल के लिए डाली गई पाईप लाईन के जगह जगह बने गड्ढे इन दिनों वाहन चालकों के लिए खासी समस्या बने हुए हैं। रोड़ला के मुख्य सड़क मार्ग के जीएलआर के पास ही बने गड्ढे में बारिश के दिनों में वाहनों के आवागमन के दौरान कई वाहन इन गड्ढों में वाहन के धंसने से वाहन चालकों को चोटिल भी होना पड़ रहा है वहीं मुख्य सड़क मार्ग पर बने गड्ढों से स्कुली वाहनों व दुपहिया वाहन चालकों को भी खासी समस्या होती है। वहीं शुक्रवार को भी मारूती वाहन चालक का वाहन गड्डे में गिरने से ट्रैक्टर व ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला गया। ऐसे में मुख्य सड़क मार्ग सहित गांव की गलियों में डाली गई पाईप लाईन की उचित मरम्मत कार्य के अभाव में बारीश के दिनों में खासी समस्या बने हुए हैं। समय रहते इन गड्ढों की मरम्मत कार्य आवश्यक है।
