Sunday, May 3, 2026
Homeधार्मिककांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालु ने लगाए शिव के जयकारे, किया अभिषेक

कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालु ने लगाए शिव के जयकारे, किया अभिषेक

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ भाद्राजून में पहली बार निकाली कांवड़ यात्रा

भाद्राजून. कस्बे के निकटवर्ती कुआरडा गांव से भाद्राजून स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में भाकरेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार गाजे-बाजे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से जयकारे लगाते हुए महादेव मंदिर पहुंची। जहां कांवड़ में लाए पवित्र जल से भगवान महादेव का अभिषेक किया गया। यात्रा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव के भजन गाते हुए मनमोहक नृत्य किया। पहली बार निकाली इस कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। श्रद्धालु महिलाएं कांवड़ कंधों पर लेकर भगवान शिव के जैकारे लगाते चल रही थी। श्रीकृष्ण गोशाला समिति भाद्राजून द्वारा कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। बाद में भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा का अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। उसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े