Sunday, May 3, 2026
Homeकार्यक्रमहरियाली से खुशहाली - हरियालों राजस्थान "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण...

हरियाली से खुशहाली – हरियालों राजस्थान “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान के तहत रोड़ला में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का आह्वान

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

आहोर । (सुरेश गर्ग रोडला)मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान ‘हरियालों राजस्थान ‘ एक पेड़ मां के नाम के तहत 7अगस्त को हरियाली तीज पर सघन वृक्षारोपण महाभियान के तहत रोड़ला ग्राम पंचायत मुख्यालय परिसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया। वहीं सरपंच हुकमसिंह राठौड़, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश चौधरी, भाजपा जिला मंत्री भंवरपुरी गोस्वामी, महामंत्री मांगीलाल देवासी, कनिष्ठ लिपिक गणेशाराम कुमावत, कृषि पर्यवेक्षक इन्द्रसिंह राठौड़,वार्डपंच मोहनलाल,प्रभुराम , समाजसेवी सुरेश गर्ग, छैलसिंह भाटी,लादुराम सहित मनरेगा श्रमिकों व ग्रामीणों की सहायता से पौधारोपण कार्य किया गया। वहीं रोड़ला ग्राम पंचायत मुख्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुडाइन्द्रपुरा सहित राजकीय विद्यालयों में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान -हरियालों राजस्थान एक पेड़ मां के नाम के तहत पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में पौधे लगाकर उनकी जियों टैगिंग कर मिशन हरियालो राजस्थान में सहभागिता के लिए हरियालों राजस्थान एप आमजन को डाउनलोड करवाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं राजकीय विद्यालयों में भी विधालय परिवार की मौजूदगी में पौधारोपण कार्य किया गया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े