Monday, May 4, 2026
Homeकार्यक्रममॉडल तालाब पिचिंग कार्य का लोकापर्ण व "एक पेड़ मां के नाम...

मॉडल तालाब पिचिंग कार्य का लोकापर्ण व “एक पेड़ मां के नाम “अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

आहोर ।(छगन रैडशाह) क्षेत्र के आईपुरा ग्राम पंचायत में मोतीरा नाडा मॉडल तालाब की खुदाई पिचिंग का लोकापर्ण व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व सरपंच विधा देवी मीना द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 प्रथम चरण के तहत विकास कार्य का मंत्रोउचार के साथ विधिवत लोकापर्ण किया गया।
साथ ही सराणा गांव में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। ग्राम विकास अधिकारी सुरेश मीणा ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत 1000 पेड़ लगाएं जाएंगे और उनका संरक्षण का जिम्मा भी ग्राम पंचायत करेंगी। कार्यक्रम में विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाये महाअभियान के तहत लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का आव्हान किया गया।
इस मौके पर विकास अधिकारी बाबूसिंह राजपुरोहित, सहायक विकास अधिकारी मुकेश शर्मा, कनिष्क सहायक भुबाराम मीणा, सरपंच प्रतिनिधि छगन लाल मीणा, सतनाम सिंह व अशोक कुमार JEN, नरेंद्र कुमार शर्मा AEN, जल एवं भू संरक्षण विभाग अरुण कुमार , अनिल माथुर JEN PWD, रितेश सक्सेना व नीलेश माथुर JTA, भेराराम PEEO, छोगाराम मीणा, गोविंद सिंह मंडलावत , मामू सिंह , भूर सिंह , लुबसिंह, वदन सिंह मंडलावत , गणपत सिंह , ठाकुर हनुवन्त सिंह बालोत , राण सिंह बालोत, भगवत सिंह , पारस दहिया , चम्पा लाल, जोगाराम देवासी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े