Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedबाल वैज्ञानिक जिया कुमारी का राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में चयन

बाल वैज्ञानिक जिया कुमारी का राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में चयन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆भाद्राजून की बाल वैज्ञानिक जिया कुमारी आर्टीफिशियल इंटलीजेंस विषय पर राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में लेगी भाग

◆जिया बढ़ाएगी जालोर का मान

भाद्राजून । कस्बे स्तिथ अमर ज्योति स्कूल की छात्रा जिया कुमारी मेघवाल, विज्ञान व प्रोधोगिकी विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जालोर जिले का प्रतिनिधित्व करके जिले का मान बढ़ायेगी। संगोष्ठी के मार्गदर्शक शिक्षक व नवाचार एक्सपर्ट हनुमान सिंह बिठू ने बताया कि विज्ञान व प्रोधोगिकी विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रा का चयन 11 सितम्बर को जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए हुआ है।


गौरतलब है कि इस बार राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए आर्टीफिशियल इंटलीजेंस – संभावना व सरोकार ,, विषय चुना गया है जिस पर बाल वैज्ञानिक शोध करके अपने अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल वेज्ञानिको का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।
भाद्राजून क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि लगातार दो सालों से भाद्राजून के बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर पर जालोर का प्रतिनिधित्व कर रहे है 2023 की विज्ञान संगोष्ठी में श्री अन्न, बाजरे , विषय पर राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में मनीष राजपुरोहित ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
बालको में वैज्ञानिक सोच विकसित करने व समाज मे विज्ञान के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से विज्ञान व प्रोधोगिकी विभाग भारत सरकार ऐसे कई सारे कार्यक्रम व प्रतियोगिता आयोजित करता रहता है।
बाल वैज्ञानिक जिया की इस उपलब्धि को लेकर स्कूल प्रबंधन , ने वही ख़ुशी जाहिर की है वही जनप्रतिनिधियो व अभिभावकों की ओर से बालिका का सम्मान किया गया। वही बालिका के इस उपलब्धि पर क्षेत्र भर में हर्ष की लहर है !

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े