सिरोही – (रमेश टेलर) पाडीव के बरली स्थित झोरा परगना भील समाज की ओर से राम रसोड़े का शुभारंभ राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुंबाराम चौधरी के हाथो हुआ,
झोरा परगना भील समाज की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष ये सातवे राम रसोड़े का शुभारंभ हुआ, जहां बाबाराम देवजी के जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए भोजन पानी, चाय नाश्ता की व्यवस्था की जा रही है।

इस दौरान भील समाज द्वारा अतिथितियो का फुलमाल व साफा पहना कर स्वागत किया, कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री देवासी ने समाज को शिक्षा से जोड़ने का आव्हान किया साथ उन्होंने सरकारी योजनाओं का फायदा लेने की अपील की, इस दौरान सांसद ने समाज को संबोधित करते हुए बताया की आने वाली पीढ़ी को हर हाल में शिक्षा दिलानी होगी, साथ ही उन्होंने बताया की केंद्र में नरेंद्र मोदी की हर वर्ग के अनेकों लाभ कारी योजना शुरू की गई हैं। जिस से आम जन को इसका लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में समाज के पंच पाटेलो के साथ भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
